मऊगंज: मऊगंज थाना क्षेत्र के सामूहिक दुष्कर्म मामले में एक आरोपी गिरफ्तार,किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया रीवा अस्पताल
Mauganj, Rewa | Feb 6, 2026 मऊगंज थाना क्षेत्र के सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।जबकि तीन फरार आरोपियों की तलाश जारी है वहीं पुलिस ने आज शुक्रवार की दोपहर 3बजे किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए संजय गांधी अस्पताल रीवा के लिए भेजा है।बताया जाता है कि कल गुरुवार को किशोरी बेहोशी की हालत में निविहा पहाड़ पर मिली थी।जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।