मऊगंज: पन्नी पथरिहा गांव में ट्रक और कार की भिड़ंत, कार सवार तीन लोग बाल-बाल बचे, जबलपुर से बनारस जा रहे थे
Mauganj, Rewa | Feb 6, 2026 मऊगंज थाना क्षेत्र के पन्नी पथरिहा गाव मे कार और ट्रक के बीच भिड़ंत हो गई पर कार तो क्षतिग्रस्त हो गई पर कार सवार तीन लोग बाल बाल बच गए। यह हादसा आज 6 फरवरी की सुबह 6:00 बजे के लगभग का बताया जा रहा है। कार सवार जबलपुर से बनारस की ओर जा रहे थे पर जैसे ही मऊगंज थाना क्षेत्र के पन्नी पथरिहा गाव मे पहुचे तो ट्रक क्रमांक UP63 BT0817 के चालक ने ठोकर मार दिया।