पीलीभीत: हजारा में सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो, महिला ने युवक पर बदनाम करने के आरोप लगाए
पीलीभीत। हजारा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का एक वीडियो सोमवार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला ने एक युवक पर उसे बदनाम करने और झूठे आरोप लगाकर मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि युवक उसके खिलाफ लगातार गलत बातें फैला रहा है और अभद्र भाषा का प्रयोग कर उसकी छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहा है।