कैराना: कांधला पुलिस ने चोरी के मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, तांबे का तार, छुरे आदि बरामद
Kairana, Shamli | May 11, 2026 कांधला थाना क्षेत्र के गांव हुरमजपुर निवासी जयभगवान ने गत 29 अप्रैल को थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। बताया था कि कांधला में स्थित प्लॉटिंग साइट से अज्ञात चोरों द्वारा इनवर्टर, बैटरा, जनरेटर की कोयल व अन्य सामान चोरी कर लिया। इसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। सोमवार दोपहर करीब तीन बजे पुलिस ने बताया कि घटना में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।