बांसवाड़ा: भाजपा कार्यालय में ग्रामीण सेवा शिविरों को लेकर मंडल अध्यक्षों और प्रभारीयों की बैठक का आयोजन, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
जिला भाजपा कार्यालय मे शुक्रवार दोपहर 1 बजे भाजपा संगठात्मक की विशेष बैठक भाजपा जिला अध्यक्ष पूंजीलाल गायरी की अध्यक्षता मे तथा एसटी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री राजेश कटारा के मुख्य आतिथ्य मे आयोजित की गई। बैठक की जानकारी महामंत्री किरण जोशी द्वारा प्रस्तुत की गईं। ग्राम पंचायतो में लगने वाले ग्राम सेवा शिविरो को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।