स्वार: रामपुर किशनपुर में तेंदुए का आतंक, वन विभाग हुआ सक्रिय, जंगल में लगातार कर रहा है कांबिंग
Suar, Rampur | Sep 1, 2026 सीतारामपुर-किशनपुर गांव के जंगल में किसान पर तेंदुए के हमले के बाद वन विभाग सक्रिय हो गया है। घटना के बाद से इलाके के ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए के डर के कारण किसान अपने पशुओं के लिए जंगल और खेतों से चारा तक नहीं ला पा रहे हैं, जिससे उनके सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई है।