भदेसर: भदेसर के नपावली गांव में आंधी-तूफान का कहर, मकान की छत उड़ी, दीवारें ढही, लाखों का नुकसान, परिवार ने मांगी राहत
सोमवार सुबह 9 बजे मिली जानकारी के मुताबिक भदेशर उपखंड के नपावली गांव में अचानक मौसम का मिजाज बिगड़ गया। तेज आंधी और जोरदार बारिश के चलते भूरालाल मेघवाल के कुएं पर बने मकान का भारी लोहे का टीन शेड उड़कर खेतों में जा गिरा। छत उड़ने से मकान की दीवारें भी ढह गईं और अंदर रखा सामान, अनाज व बर्तन मलबे में दब गए। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।