ललितपुर: पुनिया खेरा सिरसी में संदिग्ध परिस्थितियों में बाड़े में फांसी के फंदे पर लटकता मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
ग्राम पूनिया खेड़ा सिरसी में एक युवक का शव रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में बाड़े में फांसी के फंदे पर लटकता मिला। परिजनों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय रवाना किया है। साथ ही मामले को लेकर पुलिस द्वारा बारीकी से जांच की जा रही है।