नानपारा: महाशिवरात्रि पर्व को लेकर कोतवाली नानपारा में SDM की अध्यक्षता में हुई शांति समिति की बैठक
कोतवाली नानपारा परिसर में उपजिलाधिकारी नानपारा की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। आयोजन के दौरान लोगों से महाशिवरात्रि का पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की गई। बैठक में एसडीएम ने कहा कि पर्व पर कोई भी नई परंपरा नहीं डाली जाएगी और सभी लोग पूर्व की भांति शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनाएं।