नानपारा: नवाबगंज बाजार में एक महिला की अचानक सड़क पर गिरकर हुई मौत, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत तूराब निवासी किस्मतुल उम्र 55 वर्ष देर शाम किसी काम से बाजार गई थी। जहां वह अचानक सड़क पर गिर गई। जब तक राहगीर कुछ समझ पाए उतनी ही देर में उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में कोहरा मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।