नानपारा: लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र विधायक नानपारा ने नगर के व्यापार प्रकोष्ठ के कार्यालय में पत्रकारों से की बातचीत
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर व्यापार प्रकोष्ठ के कार्यालय पर विधायक नानपारा रामनिवास वर्मा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा आजादी के बाद से वर्ष 2014 के पहले जो भी सरकारी रही उन सब से अधिक मोदी ने कार्य करते हुए तमाम समस्याओं का समाधान किया है। उन्होंने कहा कि दुनिया में अर्थव्यवस्था को पांचवा स्थान दिलाया है। धारा 370 को हटाने से कश्मीर में शांति आई है।