नानपारा: रामनगर गांव में विवाह समारोह में खाने को लेकर बरातियों और जनातियों में हुई मारपीट, CO ने दी जानकारी
क्षेत्राधिकारी नानपारा राहुल पांडे ने बताया रुपईडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनगर गांव निवासी बेचन लाल के यहां मकनपुर गांव निवासी संदीप पुत्र निवास बारात लेकर आए थे। बारात में खाने को लेकर दो पक्षों में विवाद शुरू हो गया। जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाज के लिए घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान एक की मौत हो गई।