शाहजहाँपुर। जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी (सीओ) नगर ने भारी पुलिस बल के साथ थाना सदर बाजार क्षेत्र के व्यस्त इलाकों में पैदल गश्त की।