रायगढ़: बस सर्विस के कर्मचारियों को कार्यालय से बाहर निकालकर लात-घूसों से पीटा, साइड देने की बात को लेकर हुआ विवाद
आपको बता दे कि रायगढ़ जिले में 5 से 7 युवकों ने बस सर्विस दफ्तर में घुसकर तोड़फोड़ की और मौजूद स्टाफ के साथ जमकर मारपीट की,जिसका सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया और उनकी तलाश में जुट गई है।