झुंझुनू: शार्दूल मार्केट स्थित SBI में महिला के ₹50 हजार हुए चोरी, मामले की जांच में जुटी पुलिस
झुंझुनू शहर के शार्दुल मार्केट स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में एक महिला के 50 हजार रुपए चोरी होने का मामला सामने आया है। गुरुवार शाम को मिली जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे के आसपास चन्द्रकला देवी, निवासी सेजा की ढ़ाणी ने बैंक से 50 हजार रुपए निकालने के बाद थैले में रख लिए और चेक बुक के लिए फॉर्म भरने लगी। इसी दौरान चोरी की घटना घटित हो गई।