उतरौला: अभ्युदय योजना अंतर्गत छात्राओं को करियर और साइबर सुरक्षा पर जागरूक किया गया
थाना गैड़ास बुजुर्ग पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने रूदल प्रसाद किसान इंटर कॉलेज में अभ्युदय योजना के तहत छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग और साइबर सुरक्षा की जानकारी दी, साथ ही सोशल मीडिया और साइबर ठगी से बचाव के उपाय बताये।