बैराड़: बैराड़ में भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारम्भ, सांसद भारत सिंह हुए शामिल, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
बैराड़ में भारतीय जनता पार्टी मंडल द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग का शुक्रवार को गहना मैरिज गार्डन में शुभारंभ हुआ है। दो दिवसीय इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम दिन पूर्ब भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिलीप मुदगल,पूर्ब महामंत्री सोनू विरथरे,सांसद भारत सिंह कुशवाह मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए जिनका संबोधन शुक्रवार शाम 5 बजे तक चला।