चौथम: पिपरा में चोरी की बड़ी वारदात, चोर नगदी समेत लाखों का सामान और गैस सिलेंडर भी ले उड़े
खगड़िया जिले के चौथम थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरा गांव में अज्ञात चोरों ने शुक्रवार की रात एक घर को निशाना बनाते हुए चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया। चोरों ने घर में घुसकर चालीस हजार नगदी सहित तीन मोबाइल, गैस सिलेंडर एवं जेवरात सहित अन्य सामान की चोरी कर ली। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार पिपरा निवासी ब्रजेश कुमार के घर में देर