नूरसराय: अहियापुर और नादिऔना गांव से पुलिस ने दो वारंटी को किया गिरफ्तार
नूरसराय थाना क्षेत्र के अहियापुर गांव और नादिऔना गांव से न्यायालय के दो वारंटी नादिऔना गांव निवासी आइमू पासवान के पुत्र पप्पू पासवान वहीं अहियापुर गांव निवासी साकित चौधरी के पुत्र साहेब चौधरी को पुलिस ने बुधवार की रात्रि 10:30 बजे किया गिरफ्तार। इस मामले में नूर सराय थाना अध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया है कि मारपीट का पुराना केस दोनों को ऊपर था।