बक्सर पॉक्सो के विशेष न्यायाधीश अमित कुमार शर्मा की अदालत ने 10 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास के मामले में 60 वर्षीय अभियुक्त सिद्धि राम को दोषी करार दिया है। इसको लेकर मंगलवार को अपराहन 3:30 बजे फैसला सुनाया गया। घटना 5 मार्च 2024 की है, जब बच्ची शौच के लिए जा रही थी, तभी अभियुक्त ने उसे पकड़ लिया और नहर के दूसरी तरफ ले जाकर मानवता को शर्मसार किया।