कांके: धुर्वा स्थित मुख्य निर्वाचन कार्यालय ने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए वीडियो और पोस्टर बैनर लॉन्च किया
Kanke, Ranchi | Feb 26, 2024 आगामी लोकसभा का चुनाव को लेकर झारखंड मुख्य निर्वाचन कार्यालय की ओर से मतदाताओं को जागरूक करने के लिए बनाए गए वीडियो और पोस्टर बैनर लॉन्च किया गया। इस मौके पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रवि कुमार के साथ-साथ सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। इस वीडियो के मुख्य पात्र कलाकार विजय सिंह भी अपने माता-पिता के साथ यहां पहुंचे थे।