कांके: झारखंड विधानसभा बजट सत्र के दूसरे दिन सदन में JSSC CGL पेपर लीक का मामला उठा, नेता प्रतिपक्ष ने सरकार पर साधा निशाना
Kanke, Ranchi | Feb 26, 2024 झारखंड विधानसभा बजट सत्र के दूसरे दिन सदन की कार्यवाही शुरू होते ही JSSC CGL पेपर लीक का मामला गूंज उठा. बीजेपी विधायक वेल में पहुंचकर जोरदार हंगामा करने लगे और पेपर लीक मामले की CBI जांच कराने की मांग की. इस बीच नेता प्रतिपक्ष अमर बावरी ने कहा कि, SIT की जांच बड़े लोगों तक पहुंचने से पहले मामले को दबा दिया जायेगा।