नौतन: झाखरा पंचायत में कचड़ा प्रोसेसिंग भवन का उद्घाटन, बीडीओ और मुखिया ने फीता काटकर किया उद्घाटन
बुधवार के दिन में 1:00 बजे स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत राज झखरा में बुधवार को लोहिया स्वच्छ बिहार फेज टू के तहत डब्लू पीयू केन्द्र का उद्घाटन बीडीओ शैलेन्द्र कुमार सिंह झखरा मुखिया प्रतिमा देवी, मुखिया प्रतिनिधि भोला साह द्वारा संयुक्त रूप से फीता काट कर किया गया। कार्यक्रम संचालन पंचायत सचिव राकेश पांडेय ने किया।