नौतन: नौतन बजार में जिला परिषद की जमीन से हटेगा अवैध अतिक्रमण, सीओ व जेई ने दुकानों का लिया जायजा
जिला परिषद की भुमि पर अवैध रूप से बनायें गये दुकानों की जांच कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दिया गया है। विभागीय निर्देश के आलोक में अंचलाधिकारी अजीत कुमार झा व जिला परिषद के जेई दिपक कुमार व पुलिस बल के सहयोग से बारह बजे के बाद से अंचल मुख्यालय के आस पास मुख्य सड़क के किनारे जिला परिषद की भुमि पर बने दुकानों का जायजा लिया गया।