राजगढ़: राजगढ शहर के रीको एरिया में 100 ट्रॉमाडोल कैप्सूल के साथ युवक को गिरफ्तार किया, राजगढ थाना पुलिस ने दर्ज किया मामला
Rajgarh, Churu | Apr 11, 2026 राजगढ थाना पुलिस ने शहर के रीको एरिया में अवैध नशीली दवाओं सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड 50 एम जी के कुल 100 कैप्सूल बरामद किए हैं। पुछताछ में युवक ने अपना नाम सुनील उर्फ सुनिया (27 वर्ष) निवासी वार्ड नं. 15, सुभाष नगर राजगढ होना बताया व मिले कुल 100 कैप्सूल का वजन लगभग 17.9 ग्राम पाया गया।