चांपा: चांपा नगर में गैस सिलेंडर के लिए उमड़ी भीड़, सड़क पर लगी लंबी लाइन
चांपा नगर सहित जिले में एलपीजी गैस की किल्लत कम होने का नाम नहीं ले रही है। सरकार की घोषणा के मुताबिक 25 दिनों में गैस आपूर्ति का दावा किया गया था, लेकिन हकीकत यह है कि उपभोक्ताओं को तय समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। मंगलवार को जैसे ही गैस से भरी ट्रक चांपा रोड पहुंची, उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और सिलेंडर लेने के लिए लोग बीच सड़क में ही लाइन।