बोध गया: विश्व पर्यावरण दिवस पर मगध विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा निकाली गई प्रभात फेरी
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मगध विश्वविद्यालय परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने प्रभात फेरी निकालकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं वृक्षारोपण के प्रति जागरूक किया।