कोटा के रेलवे अस्पताल में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। आईसीयू में भर्ती एक वृद्ध महिला की मौत के बाद उसके कानों से करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत के सोने के कुंडल गायब हो गए। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल से शव मिलने के समय कुंडल चोरी हो चुके थे, जिसकी जानकारी अंतिम संस्कार की तैयारी के दौरान हुई। शिकायत के बाद अस्पताल प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। वहीं सीसीटीवी फुटेज में महिला के कानों में कुंडल दिखाई देने से मामला और गंभीर हो गया है।
Ladpura, Kota | Jun 17, 2026