नजीबाबाद: किरतपुर में मोहर्रम को लेकर CO नजीबाबाद ने बुलाई पीस कमेटी की बैठक, सौहार्द से त्योहार मनाने की अपील की
आगामी मोहर्रम के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में आज 14 जून को 12:00 के करीब क्षेत्राधिकारी नजीबाबाद द्वारा थाना किरतपुर परिसर में मुस्लिम धर्मगुरुओं/मौलानाओं के साथ पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।