हनुमानगढ़: टाउन में पुलिस ने 2600 नशीली टैबलेट और 590 ग्राम अवैध डोडा पोस्त के साथ युवक को गिरफ्तार, पूछताछ जारी
हनुमानगढ़ टाउन पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 2600 नशीली टैबलेट व 590 ग्राम अवैध डोडा पोस्त सहित एक युवक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ हनुमानगढ़ टाउन थाना में एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक नरेंद्र मीणा के निर्देशन में की गई है।