हरदोई: टड़ियावां क्षेत्र में सर्राफा कारोबारी से बाइक सवार चार बदमाशों ने तमंचे के बल पर की लूट, पुलिस की 6 टीमें खोज में लगीं
Hardoi, Hardoi | Apr 4, 2026 टड़ियावां कस्बे में ज्वेलरी शॉप चलाने वाले सर्वेश रस्तोगी अपने बेटे गौरव रस्तोगी के साथ दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में बाजार पुरवा के पास दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने उनका पीछा किया और उन्हें घेर लिया।बदमाशों ने गौरव की कनपटी पर तमंचा तान दिया, जबकि दूसरे बदमाश ने तमंचे की बट से सर्वेश पर हमला किया और लूट कर फरार हो गए।