पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया में नारकोटिक्स केस में ढिलाई पर SP ने की बड़ी कार्रवाई, सदर थानाध्यक्ष अजय कुमार को किया लाइन हाजिर
Purnea East, Purnia | May 5, 2026
पूर्णिया सदर थाना के थानाध्यक्ष अजय कुमार को अपने कार्य में ढीलाई बरतने पर सख्ती दिखाते हुए एसपी स्वीटी सहरावत ने बड़ी कार्रवाई की है। नारकोटिक्स जैसे गंभीर मामले में समय पर चार्जशीट दाखिल नहीं होने को लेकर सदर थाना के थानाध्यक्ष रहे पुलिस निरीक्षक अजय कुमार को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में ह्ड़कंप मच गया है.