गुना नगर: कर्नलगंज स्थित ठाकुर बाबा की गली में परिजन शादी में गए, सूने में घर में हो गई चोरी
गुना सिटी कोतवाली थानांतर्गत कर्नलगंज स्थित ठाकुर बाबा की गली में सूने घर में चोरों ने सेंधमारी कर नगदी सहित जेवरात एवं अन्य जरूरी कागजात चोरी कर ले गए। फरियादी जितेन्द्र भार्गव पुत्र स्व दिनेश भार्गव ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। चोरी का मामला जांच के लिए दायर किया गया।