यूजीसी कानून के विरोध में माहौल पूरी तरह गरमा गया। हिंदूवादी संगठनों के साथ करणी सेना के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता जिला अधिकारी कार्यालय के बाहर एकजुट होकर सड़क पर उतर आए और जोरदार हल्ला बोल किया। प्रदर्शनकारियों ने यूजीसी के नए कानून को जनविरोधी बताते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग की।प्रदर्शन के दौरान सरकार के खिलाफ तीखे नारे लगाए गए और आरोप लगाया।