परसौनी: परसौनी में जनता हाई स्कूल के दसवीं के छात्रों ने छात्रवृत्ति नहीं मिलने के कारण किया सड़क जाम
परसौनी थाना क्षेत्र के जनता हाई स्कूल के छात्रों ने परसौनी में सड़क जाम कर दिया है।। मंगलवार को 11:00 बजे छात्रों द्वारा सड़क जाम का प्रदर्शन किया जा रहा है। छात्रों का आरोप है कि प्रधानाध्यापक के लापरवाही की वजह से उन लोगों के छात्रवृत्ति की राशि खाते में नहीं आ रही है। इसको लेकर छात्रों ने सड़क पर आगजनी कर जमकर प्रदर्शन किया है।