परसौनी: शहर के जानकी स्थान सहित पुनौरा धाम में आज शुक्रवार को सुबह 8:00 बजे से लेकर संध्या 5:00 बजे तक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी
शहर के जानकी स्थान सहित पुनौरा धाम में आज शुक्रवार को सुबह 8:00 बजे से लेकर संध्या 5:00 बजे तक श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई। सीतामढी में कार्तिक पूर्णिमा को लेकर जिला वासियों में पूरी तरीके से उत्साह का माहौल देखा गया तो इसी कड़ी में सीतामढी जिले के परसौनी प्रखंड के सैकड़ों लोगों ने भी जानकी स्थान और पुनौरा धाम में पहुंच कर पुजा अर्चना करने का काम किया है।