कर्वी: चित्रकूट में अटल पार्क में सुरक्षा हुई हाईटेक, 15 सीसीटीवी कैमरे और कंट्रोल रूम किया गया शुरू
चित्रकूट के कर्वी स्थित अटल पार्क (कोठी तालाब) में सुरक्षा बढ़ाने के लिए 15 उच्च क्षमता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। निगरानी हेतु कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। जिला प्रशासन के अनुसार इससे सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था मजबूत होगी। यह तस्वीरें आज गुरुवार दोपहर 3 बजे की हैं।