कैराना: कैराना में रेत का डंपर किसान के खेत में पलटा, चालक ने धमकी दी, मामला दर्ज
Kairana, Shamli | Jun 11, 2026 कैराना कोतवाली में गांव गंदराऊ निवासी असजद ने मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे उसके साथ गांव के ही वादिल और अफसर अपने खेत के किनारे से घास हटा रहे थे। इसी दौरान गंदराऊ की ओर से तेज गति से रेत से भरा डंपर आ रहा था। चकरोड की चौड़ाई कम होने के कारण उन्होंने डंपर को रुकने का इशारा किया, तो चालक ने उस पर चढ़ाने की कोशिश की।