मेदिनीनगर के गायत्री मंदिर रोड का लापता युवक अमृताज अंशु पिता सतेंद्र दयाल 19 दिन बाद शुक्रवार को घर लौट गया। पुलिस ने उसे कोलकाता में ट्रेस आउट किया था। युवक के घर लौटने पर परिजनों ने राहत की सांस ली है। शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने शाम साढे सात बजे इसकी पुष्टि की।