बांका: बांका में भीषण आंधी-तूफान से जनजीवन अस्त-व्यस्त, 13 बिजली पोल टूटे, कई झोपड़ियां उड़ीं
Banka, Banka | May 27, 2026 बांका जिले में बुधवार की अहले सुबह 3 बजे आए भीषण आंधी-तूफान और बारिश ने तबाही मचा दी। तेज हवा के कारण एक दर्जन से अधिक पेड़ टूटकर गिर गए, जिससे 13 बिजली के पोल क्षतिग्रस्त होकर धराशायी हो गए। इसके कारण कई गांवों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है। बिजली बाधित होने से पेयजल संकट भी गहरा गया है और भीषण गर्मी में लोग काफी परेशान हैं।