पटना ग्रामीण: भाजपा कार्यालय में सहयोग कार्यक्रम, मंत्री नितिन नबीन ने सुनी जनता की समस्याएं
BJP कार्यालय में गुरुवार सुबह 11:00 बजे से ही सहयोग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।गुरुवार दोपहर करीब 1:00 बजे भारी संख्या में लोग इस सहयोग कार्यक्रम में अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे नजर आए।BJP कार्यालय में बिहार सरकार के मंत्री नीतिन नबीन ने एक-एक कर वहां मौजूद सभी लोगों की समस्याएं सुनी और उसके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी दिया।