बड़ौद: बड़ोद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर फल वितरित कर मनाया डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का स्मृति दिवस,भाजपा पदाधिकारी मौजूद।
जन संघ के संस्थापक डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के स्मृति दिवस 23 जून को भारतीय जनता पार्टी मंडल बडौद के द्वारा आज शासकीय अस्पताल में मरीजों को फल वितरित कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष सूरज सिंह परिहार,जिला महामंत्री ओम मालवीय, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सचिन लववंशी,मंडल महामंत्री कमल श्रीमाल,मुकेश शर्मा,विक्रम सिंह,महेंद्रजैन मौजूद।