मऊगंज: 29 दिसंबर को जनपद पंचायत मऊगंज के ग्राम पंचायत पन्नी में सरपंच पद के लिए उपचुनाव, कलेक्टर ने लिखा पत्र
Mauganj, Rewa | Dec 27, 2025 मऊगंज जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत पन्नी में रिक्त सरपंच पद के लिए 29 दिसम्बर को सुबह 7 बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतदान कराने के लिए ग्राम पंचायत में 5 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। जिसमें दो मतदान केंद्र अति संवेदनशील घोषित किए गए हैं। इन मतदान केन्द्रों में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान कराया जाएगा।