जमुई: आग लगने से बाल-बाल बचा SNCU, मशीन से धुआं निकलते ही नर्स की सतर्कता से बची नवजात की जान
Jamui, Jamui | Jan 19, 2025 सदर अस्पताल स्थित SNCU कक्ष रविवार की सुबह करीब 10:00 बजे अगलगी की बड़ी घटना होने से बाल-बाल बच गया। नर्स की सतर्कता व तत्परता से नवजात की भी जान बचा ली गई है। हालांकि शॉर्ट सर्किट की वजह से एक वार्मर मशीन खराब होई है। बाकी अन्य मशीन सुरक्षित बताए जा रहे हैं। फिलहाल नौ नवजात SNCU में भर्ती हैं।