जमुई: 17 अपराधिक मामलों का आरोपित होने का भय दिखाकर साइबर अपराधी ने ठगे 15 लाख रुपये, साइबर थाना में दर्ज हुई FIR
Jamui, Jamui | Jan 18, 2025 खुद को मुम्बई थाना की पुलिस बता कर और वारंट होने का भय दिखाकर गिरफ्तारी से बचने को लेकर साइबर अपराधी ने सिकंदरा निवासी कैलाश प्रसाद शर्मा से 15 लाख रुपया की ठगी कर ली। साथ ही ईडी और सीबीआई की भी धमकी देने लगा। उंसके बाद पीड़ित ने साइबर थाना में आवेदन देकर मुकदमा दर्ज कराया है। FIR की कॉपी शनिवार की देर शाम 8:00 बजे मिली है।