जमुई: उत्पाद विभाग ने धोबनी गांव से एक लीटर शराब के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार, पूछताछ की जा रही है
Jamui, Jamui | Jan 18, 2025 बरहट थाना क्षेत्र के धोबनी गांव से उत्पाद विभाग की टीम ने शनिवार के दोपहर बाद करीब 3:00 बजे 1 लीटर शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान मुंगेर जिले के सन्नी कुमार के रूप में हुई है। जिससे पूछताछ की जा रही है। उक्त जानकारी शनिवार की रात 9:00 बजे उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने दी है।