करपी: करपी खेल मैदान में श्रीमद् भागवत ज्ञान महोत्सव में उमड़ रही है भक्ति की गंगा
Karpi, Arwal | Apr 7, 2026 करपी खेल मैदान में आयोजित श्रीमद् भागवत ज्ञान महोत्सव में भक्ति की गंगा उमड़ रही है। सोमवार की रात 9:00 बजे बड़ी संख्या में श्रद्धालु सत्संग स्थल पर पहुंचे जहां महामंडलेश्वर स्वामी श्री कृष्णा प्रपन्नाचार्य जी महाराज ने कई धार्मिक प्रसंगों का उल्लेख कर लोगों को जीवन जीने की कला सिखाई।