बेनीपट्टी: आयुष्मान कार्ड योजना के जिला निदेशक ने प्रखंड के आयुष्मान कार्ड सेंटर का लिया जायजा
रविवार को मधुबनी जिला के बेनीपट्टी प्रखंड के अरेर, धकजरी, कटैया, बेनीपट्टी सहित अन्य जगहों पर बनाए गए आयुष्मान कार्ड सेंटर का आयुष्मान कार्ड योजना के जिला निदेशक संतोष कुमार झा ने जायजा लिया। वहीं उपस्थित अधिकारियों को जन आरोग्य योजना के तहत रजिस्ट्रेशन हो रहे आयुष्मान कार्ड को लेकर आवश्यक निर्देश दिए हैं।