सगमा: सगमा में भीषण गर्मी का कहर, पारा 45 डिग्री के करीब, लू का अलर्ट जारी
Sagma, Garhwa | Apr 23, 2026 सगमा प्रखंड में गुरुवार 2 बजे सूर्य देव के तीखे तेवर ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। सगमा प्रखंड सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है। गुरुवार को क्षेत्र का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया गया, जिससे सड़कें दोपहर होते ही सुनसान नजर आने लगी हैं।