हाथरस: अज्ञात कारणों से व्यक्ति ने विशाख्त पदार्थ का सेवन किया, हालत बिगड़ने पर परिजन ने अस्पताल में कराया भर्ती
जनपद हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला काहरान में एक व्यक्ति आशीष अग्रवाल ने अज्ञात कारणों के चलते विशाख्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन व्यक्ति को उपचार के लिए तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा व्यक्ति का उपचार किया गया। स्वास्थ कर्मियों द्वारा व्यक्ति के बारे में पुलिस को सूचना दी गई।